होली के त्योहार पर बनाएं मालपुआ



होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में हर घर में कुछ ना कुछ मीठा बनाने की तैयारी होने लगती है। हालांकि होली पर गुझिया की अपनी जगह है लेकिन इसके अलावा भी अगर आप कुछ मीठा बनाना चाहती हैं तो इस बार ट्राई करें मालपुए। टेस्टी और बनाने में आसान ये मालपुए आप एक दिन से ज्यादा रख भी सकती हैं। तो चलिए जानें मालपुआ बनाने की रेसिपी। 


मालपुआ के लिए सामग्री 
एक कप मैदा, एक चम्मच पिसी सौंफ, तीन से चार इलायची पिसी हुई, नारियल का बुरादा, आधा कप चीनी, दूध, घी या तेल तलने के लिए। 

बनाने की विधि 
दूध में चीनी डालकर रख दें। फिर किसी बर्तन में मैदा छानकर इसमे सौंफ, इलायची और नारियल का बुरादा डालकर मिक्स कर लें।
चीनी और दूध के घुले हुए मिश्रण को आटे में डालकर फेंटे। ध्यान रखें कि ये पेस्ट ना ज्यादा गाढ़ा और ना ज्यादा पतला हो। अब एक कड़ाही में घी या तेल गर्म कर गोल पूरी के आकार का डालें। इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। देख लें कि ये दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक गया है या नहीं। अब इन मालपुओं को आप चाहे तो ऐसे ही सर्व करें। या फिर एक तार की चीनी की चाशनी बनाकर उसमे गर्मागर्म डालकर ठंडा होने के बाद परोसें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण