अहमदाबाद: फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने आया अनोखी खुबियों वाला रोबोट

 


गुजरात स्थित अहमदाबाद शहर के वटवा जीआईडीसी में शुक्रवार को एक पैकेजिंग मटीरियल फैक्टरी में आग लगने के बाद दमकल विभाग द्वारा एक ब्रिगेड कॉल जारी की गई थी. विकराल आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 45 से अधिक फायर ट्रक, अग्निशामक और अधिकारियों की एक टुकड़ी उतरी. आग पर काबू पाने के लिए एक फायर रोबोट (Fire Robot) की मदद ली. लाखों की लागत से फायर टीम में शामिल रोबोट की कई खासियतें हैं.

शहर में कही बार गोदामों, कारखानों में बॉयलर के फटने की दुर्घटना होती हे, जवान अबतक काम करते हैं, लेकिन अब अत्याधुनिक अग्निशमन उपकरणों से लैस फायर ब्रिगेड को भी लाखों की लागत से रोबोट से लैस कर दिया गया है.

इस रोबोट की ख़ासियत यह है कि रोबोट फायर के जवानों की तुलना में 15 गुना अधिक काम करता है. रोबोट ऐसी जगह काम करता है, जहां अग्निशामक आग बुझाने के लिए नहीं पहुंच सकते. रोबोट उंगली के इशारे यानी रिमोट से काम करता है.

रोबोट की खासियत
आइए कुछ सूचनाओं के माध्यम से फायर रोबोट की विशेषताओं को समझने का प्रयास करते हैं. यह फायर रोबोट भारत में बना है. इस रोबोट का नाम स्वदेशी है. अग्निशमन विभाग की टीम में रोबोट के साथ पांच हजार जल क्षमता पंप रहता है. फायर रोबोट थर्मल विजन कैमरा से लैस है. 500 मीटर तक देख सकता हैं. रोबोट 40 मीटर तक पानी का छिड़काव कर सकता है. छोटी गली में जहा गाडियां नही पहुंच सकती वहा रोबोट जाकर आग को काबू कर सकता है. महत्वपूर्ण रूप से, वटवा में आग लगने का कारण और कारखाने में आग से सुरक्षा थी या नहीं, इसकी जांच अभी चल रही है.हालांकि, आग की दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. लेकिन अगले दिन, शनिवार सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इसीलिए आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों की कड़ी मेहनत के साथ दो रोबोट भी तैनात किए गए थे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण