बड़ी खबर: सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी
भारत के पूर्व ओपनर सचिन तेंदुलकर को कोरोना हो गया है. मास्टर ब्लास्टर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सचिन के कहा कि उन्होंने खुद को होम क्वांरटीन कर लिया है. इसके अलावा वो इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल और डॉक्टर की सलाह पर अमल कर रहे हैं.
हालांकि, कोरोना की आंच से सचिन तेंदुलकर का परिवार सुरक्षित है. उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट कराया गया, जो कि नेगेटिव आया है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें