तीसरे दिन गाव के पास मिले शव



महाशिवरात्रि पर गंगा में स्नान के शहाबाद घाट पर डूबीं दोनों बालिकाओं के शव तीसरे दिन शनिवार को खमसरा गांव के पास नदी में उतराए मिले। मल्लाहों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद दोनों के शवों को थाने ले जाया गया। 

मानिकपुर थाना क्षेत्र के शहाबाद घाट पर करमूगंज अंतामऊ गांव के मंगता टोला से गंगा स्नान करने के लिए करीब दो दर्जन लोग आए थे। समूह में नहाने के दौरान चार बालिकाएं गहरे पानी में चली गईं। एक युवक ने दो को किसी तरह बचा लिया था, लेकिन अनमोल भारती की बेटी राधा और प्रताप की बेटी बेगम गंगा की तेज धारा में समा गई थीं। गोताखोर उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह खमसरा के सामने बेगम का शव पानी में उतराया मिला।थोड़ी दूर पर ही राधा का शव भी मिल गया। पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही वह बिलखने लगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण