नेटफ्लिक्स पर अब नहीं कर सकते पासवर्ड शेयर

नेटफ्लिक्स पासवर्ड को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना बेहद आम बात है. हम सभी अलग अलग स्ट्रीमिंग चैनल्स के सब्सक्रिप्शन अपने जानने वालों के साथ शेयर करते हैं. लेकिन एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि नेटफ्लिक्स अब ऐसा फीचर लाने वाला है जिसके बाद अब आप किसी के साथ भी अपना पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे. हालांकि कंपनी के लिए ये कदम नुकसानदायक साबित हो सकता है. क्योंकि इस फीचर के आने के बाद कंपनी कई सब्सक्राइबर्स को गंवा सकती है.

Gammawire के अनुसार नेटफ्लिक्स एक ऐसे टेस्ट को रोलआउट कर रहा है जिससे ग्राहकों के साथ अकाउंट शेयर करना बेहद मुस्किल हो जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ यूजर्स को एक वॉर्निंग मैसेज भी मिला है जिसमें उन्हें अपने अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए कहा गया है.

इसमें उनसे ये पूछा गया है कि क्या वो खुद अपना अकाउंट इस्तेमाल कर रहे हैं या किसी और के साथ शेयर कर रहे हैं.

यानी की अगर आप अपने दोस्त का अकाउंट चला रहे हैं तो आपको अपने दोस्त को वेरिफिकेशन के लिए मैसेज भेजना होगा. ये मैसेज सीधे अकाउंट होल्डर के पास जाएगा. यानी की अगर आप किसी के अकाउंट का भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको उस व्यक्ति के साथ कॉन्टैक्ट में रहना होगा ताकी आप उससे पासवर्ड मंगा सके.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण