सॉफ्ट सिग्नल ने किया लोगों को हैरान, थर्ड अंपायर की आंखो पर बंधी पट्टी...

  चौथे T20 में थर्ड अंपायर के फैसले से सब हैरान

Ind vs Eng: अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडिय में भारत ने चौथे टी-20 क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 8 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. वहीं अब सीरीज का फैसला 20 मार्च को खेले जाने वाले पांचवे और आखरी मुकाबले में होगा. वहीं चौथे टी-20 में दौरान थर्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा सबसे ज्यादा चर्चा में रहे, जिनके फैसलों पर खूब सवाल उठ रहे हैं.

इस मैच के हिरो रहे सुर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) जिहोंने 57 रनों की शानदार पारी खेली.

बता दें कि चौथे मैच के हीरो रहे सुर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) को काफी विवादस्पद तरीके से आउट दिया गया. यही नहीं थर्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने वॉशिंग्टन सुंदर को भी गलत तरीके से आउट करार दिया. थर्ड अंपायर के इन दो विवादित फैसलों के बाद सभी ने हैरानी जतायी. इसको लेकर जहां मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने गुस्सा निकाला तो वहीं मैदान के बाहर कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली.

 वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने लिखा की अंपायर को नहीं दिखा, सुर्यकुमार यादव का आउट होना दुर्भाग्यपूर्ण. वहीं बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने ट्वीट तक लिखा कि सॉरी लेकिन डेविड मलान ने वो कैच छोड़ दिया था। गेंद जमीन को छू चुकी थी.

बता दें कि सूर्यकुमार 14वें ओवर में सैम कर्रन की गेंद पर बड़ा शॉट खेला जिसको डेविड मलान में कैच में लपक लिया है. हालांकि रिप्ले में साफ दिख रहा था कि मलान ने कैच को सही से नहीं पकड़ा है. पर अंपायर सॉफ्ट सिग्नल के चलते सूर्यकुमार यादव को थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया. अंपायर के इस फैसले पर लोगों ने काफी नाराजगी जतायी. मालूम हो कि सुर्यकुमार यादव की तुफानी पारी के बदौतल ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 186 रनों लक्ष्य सामने रखा. सुर्य कुमार यादव ने अपनी तुफानी पारी में 31 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए.

क्या होता है सॉफ्ट सिग्नल

बता दें कि चौथे मैच में सॉफ्ट सिग्नल के वजह से सुर्य कुमार यादव को आउट करार दिया गया. मालूम हो कि जब फील्ड अंपायर क्लोज कैच की सलाह लेने के लिए थर्ड अंपायर की सलाह लेता तो उसे सॉफ्ट सिग्नल भी बताना होता है. फील्ड अंपायर अपना फैसला बताता है और थर्ड अंपायर से ये सुनिश्चित करने के लिए कहता है कि वह गलत नहीं है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण