ग्वालियर ले जाते समय हुई मौत, भिंड में खाया था जहरीला पदार्थ।

 भिंड। शहर कोतवाली के वाटर वर्क्स इलाके में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने कोई जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। स्वजन युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जिला अस्पताल में प्राइमरी इलाज के बाद युवक को ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर ले जाते में रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दी। स्वजन ग्वालियर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने युवक को मृत बता दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू की है।

शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक वाटर वर्क्स निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र धीर सिंह भदौरिया ने बताया कि 25 वर्षीय रवींद्र पुत्र राज बहादुर सिंह भदौरिया ने कोई जहरीला पदार्थ गटक लिया था।

इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। स्वजन उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए थे। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए रवींद्र को ग्वालियर रेफर किया था। ग्वालियर जाते में रवींद्र की मौत हो गई। स्वजन ग्वालियर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने रवींद्र को मृत बता दिया। शहर कोवताली पुलिस ने वीरेंद्र सिंह भदौरिया की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण