मध्य प्रदेश पुलिस के डीएसपी बीएस अहरवाल ने फांसी लगाकर दी जान



डही थाना अंतर्गत ग्राम रेबडदर में सोमवार को एक पुलिस अधिकारी बीएस अहरवाल ने अपने घर पर पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। ये पुलिस अधिकारी भोपाल पुलिस मुख्यालय पर डीएसपी बीएस अहरवाल के तौर पर पदस्थ थे और लंबे समय से छुट्टी पर भी थे। घर पर परिजन नहीं थे। उनके बेटे और पत्नी इंदौर में रहते हैं। पुलिस को फांसी लगने की सूचना तब मिली जब वे देर शाम ग्राम के लोगों को दिखाई नहीं दिए। बताया जा रहा है कि नियमित रूप से शाम को घूमने के लिए निकलते थे। इस तरह से उनकी जब गतिविधि नहीं दिखाई दी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण