वीडियो कॉल कर लडके का न्यूड वीडियो बना कर करने लगी उसे ब्लैकमेल
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Crime) के जबलपुर में एक लड़की ने पहले लड़के को बहका कर उसका न्यूड वीडियो (Nude Video Cyber Fraud) बना लिया और उसके बाद उससे रुपयों की मांग करने लगी. जबलपुर के दीक्षितपुरा के एक युवक ने इलाके के थाने में एक युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है. युवक का आरोप है कि उसे बहकाकर लड़की ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी भी दे रही है.
युवक की शिकायत के मुताबिक़ उसकी कछियाना में प्रिंटिंग की दुकान है. करीब 15 दिन पहले उसकी सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की से दोस्ती हुई थी. इस युवती से पीड़ित की बातें चलती रहीं और फिर एक दिन लड़की ने उसे वीडियो कॉल करने के लिए कहा.
ब्लैकमेल कर रही थी लड़की
पुलिस ने बताया कि ये कोई पहला मामला नहीं है जिसमें इस तरह से किसी के साथ ब्लैकमेलिंग (Madhya Pradesh Cyber Crime) को अंजाम दिया जा रहा हो. साइबर ठगी करने वाले गैंग इस तरह की वारदात लगातार कर रहे हैं. ये लोग लड़कियों का इस्तेमाल कर लड़कों को निशाना बनाते हैं और फिर इस तरह का वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने लगते हैं. इस मामले में भी वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी जा रही थी और ऐसा न करने के एवज में 20 हज़ार रुपयों की मांग की जा रही थी.
सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
पीड़ित का आरोप है कि उसने पैसे नहीं दिए तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया गया है. उसने बताया कि उसे एक अन्य युवक ने कॉल की थी और रुपयों की मांग की जा रही थी. मामले की जांच कर रहे SI संतराम बागरी ने बताया कि युवक का वीडियो सोशल मीडिया से हटवा दिया गया है और साइबर सेल की मदद से मामले की छानबीन जारी है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें