गर्भवती गाय के पेट से निकला कुछ ऐसा की जान कर हो जाओगे हैरान।



दुनियाभर से अक्सर ऐसी खबरें आती रहती हैं कि जानवरों के पेट से कचरे मिलते हैं. कई बार इसे लेकर बेहद ही चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आती हैं. हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां एक गर्भवती गाय के पेट से तकरीबन 71 किलो कचरा निकला है. हैरानी की बात ये है कि इस कारण उसके बच्चे की भी मौत हो गई.

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी Praveen Angusamy ने शेयर की है. तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ गाय के पेट में तकरीबन 71 किलो तक का प्लास्टिक, नाखून समेत अन्य तरह के कई कूड़े मिले थे’.

उन्होंने आगे लिखा कि गर्भवती गाय के पेट में इतना कचरा भर गया था कि उसे बच्चे को पालने तक की जगह नहीं मिली थी. जिसके कारण वह आखिरकार मर गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, पीपुल फॉर एनिमल्स ट्रस्ट ने इस गाय को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. दरअसल, पहले सड़क दुर्घटना में पहले गाय गंभीर रूप से घायल हो गई थी. हालांकि, उससे उसे बचा लिया गया है. लेकिन, कचरे के कारण उसकी मौत हो गई. कहा ये भी जा रहा है कि गाय का चार घंटे तक ऑपरेशन चला था. जिसमें कई तरह के कचरे निकले, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर लोगों को हिला कर रख दिया है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण