बिहार : तेजस्वी और तेजप्रताप हिरासत में लिए गए
नए पुलिस कानून और बिहार की खराब कानून व्यवस्था, शिक्षा रोजगार, स्वास्थ्य को लेकर विधानसभा चुनाव का घेराव करने सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर बरसाये। इसमें दोनों तरफ से दर्जनों लोगों को चोटें आई हैं । राजधानी की सड़कों पर भारी उपद्रव पत्थऱबाजी और लाठीचार्ज के दौरान तेजस्वी और तेजप्रताप यादव पिकअप वैन पर हेलमेट लगाकर चल रहे थे। भारी हंगामे के बीच पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,तेजप्रताप समेत कई विधायकों को हिरासत में ले लिया है। पटना पुलिस प्रदर्शन कर रहे सभी नेताओं को गाड़ी में बिठाकर थाना ला रही है।
मंगलवार को हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा के लिए कूच किए।
वाटर कैनन से पानी की बारिश के बाद जब राजद कार्यकर्ता नहीं मानें तो अंत में पुलिस जवानों का लाठी चार्ज का आदेश दिया गया। जिसके बाद पुलिस जवान एक्शन में आ गए और कार्यकर्ताओं की लाठियों से पिटाई शुरू कर दी गई। जिसमें कई कार्यकर्ता बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। वही कई लोग पुलिस की लाठी से बचने के लिए इधर उधर भागते नजर आये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें