साधु की मौत के बाद पुलिस ने तलाशी झोपडी तो फटी रह गई आंख



उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक साधु की मौत के एक साल बाद पुलिस ने उसकी झोपड़ी की तलाशी ली। जब तलाशी ली गई, तो इस दौरान पुलिस भी दंग रह गई। वहां से पुलिस को साधु की झोपड़ी से चार बक्से मिले। जिनमें इतने सिक्के और नोट भरे हुए थे कि पुलिस को गिनने में घंटों बीत गए। तब कहीं, जाकर उनकी सही राशि का पता चल सका।

पुलिस के अनुसार, मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सोनीधापा मैदान के पास रहने वाले साधू की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान और एसओ कोतवाली डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने साधू के घर पहुंचकर उसके सामानों की जांच की।

इस दौरान चार बक्सों में बड़ी संख्या में एक, दो, पांच रुपये के सिक्कों के अलावा दस, बीस रुपयों के नोट मिले।

सिटी मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में बक्सों को कोतवाली लेकर पहुंचे और पैसों की गिनती शुरू कराई। इस दौरान कुल 1 लाख 56 हजार 325 रुपये के सिक्के और नोट मिले।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कि सोनीधापा के पास फुटपाथ के पास झोपड़ी बनाकर बृंदा नामक एक साधू रहता था। बीते वर्ष उसकी मौत हो गई थी। रविवार को मृतक साधू के भांजे और एक साधू के पहुंचने पर पुलिस की देखरेख में उसके बक्से को खोलकर जांच की गई जिसमें सिक्के और बड़े और छोटे नोटों के रूप में नकद राशि मिली है।

पुलिस ने बताया कि झोपड़ी में मिली राशि फिलहाल पुलिस के कब्जे में है। बक्शे में मिली राशि किसी समाज सेवी संस्थान या किसी परिवार के सदस्य को दी जाएगी। इसका अभी तक तय नहीं हो पाया है। अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी गई है। इसके बारे में फिर फैसला लिया जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण