मेरे पति ने मेरे बेटे को हथौड़े से मार डाला



 मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar) स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी मोहल्ले में कल हुई युवक की संदिग्ध मौत मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है. पुलिस अभी मामले की जांच में दिमागी कसरत कर ही रही थी कि इसी बीच मृतक की मां पुलिस के सामने आकर खड़ी हो गई. इस दौरान उसने जो कहानी बयां की उसने तप्तीश में जुटी पुलिस को चोंका दिया. अपने बेटे की मौत से टूटी मां ने उसके पिता पर ही बेटे की हथौड़े से पीटकर निर्मम हत्या ( murder) करने का आरोप लगाया है.


दरअसल, कल नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया था. घायल होने के बाद उसके परिजन इलाज के लिए उसे पहले जनपद के एक अस्पताल मेंं ले गए जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया.
मगर इसी दौरान रास्ते में घायल की मौत हो गई. युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. अब इस मामले मेंं अचानक मृतक की मां नगर कोतवाली थाने में पहुंची. वह पुलिस से अपने बेटे की हत्या का आरोप अपने ही पति पर लगाते हुुुए कार्रवाई की मांग करने लगी.

बताया गया है कि मृतक काफी समय से बीमार चल रहा था. जिस वजह से उसका व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया था. उसी वजह से लगातार पिता पुत्र के बीच अनबन रहती थी. बताया गया है कि घटना के दौरान भी दोनों पिता पुत्र के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई. दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता ने अपने बेटे पर हथौड़े से वार कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया. घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. मगर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. अब इस मामले में मृतक की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इस मामले को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण