भैंस ने मचाया ऐसा आतंक की छत पर रहने को लोग हुए मजबूर, अनोखा मामला



आपने शेर, हाथी के आतंक के बारे में तो सुना होगा क्या आपने कभी भैंस  के ‘आंतक’ के बारे में सुना है. यकीनन आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा. क्योंकि, ज्यादातर लोग भैंस को अपने घरों में पालते हैं. लेकिन, उत्तर प्रदेश के एक गांव में इन दिनों एक ‘भैंस’ ने कोहराम मचा रखा है. आलम ये है कि इस भैंस के कारण लोग भूखे-प्यासे अपने घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं. 

तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

घटना पीलीभीत के बिलसंडा थानाक्षेत्र स्थित तिलसंडा हसौआ गांव की है. यहां एक भैंस के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है.बताया जा रहा है कि एक भैंस अपने मालिक के यहां से भागकर खेतों में भटक रहा है. जैसे ही कोई उसे पकड़ने जाता है, वह हमला कर देता है. कई लोगों को यह भैंस घायल कर चुका है. आलम ये है कि इस भैंस के कारण लोग घरों की छत पर भूखे-प्यासे रहने को मजबूर हैं.

‘भैंस को लेकर लोगों में खौफ’

किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस का कहना है कि जब उनकी टीम गांव पहुंची तो कई लोग छतों पर दिखाई दिए. कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं. ग्रामीणों में इस भैंस को लेकर काफी खौफ है. लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में वन विभाग भी कुछ नहीं कर रहा है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण