पुलिसकर्मियों ने कोर्ट के बाहर बेटे को गोलियों से भूना गांव में पिता को भी मार दी गोली, जानें पूरा मामला
हरियाणा के सोनीपत में वीरवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोनीपत कोर्ट में जहां पेशी पर लाएं गए बदमाश अजय उर्फ बिट्टू को गोलियों से भून दिया गया, वहीं दूसरी तरफ उसके पिता की घर पर बदमाशों ने तीन से चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। बिट्टू की हालत गंभीर है। उसे घायल अवस्था में सोनीपत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक आर्म्स एक्ट मामले में रोहतक जेल में बंद सोनीपत के गांव बरोणा निवासी अजय उर्फ बिट्टू को वीरवार को सोनीपत कोर्ट में पेशी पर लाया गया था, लेकिन इस दौरान कैदी अजय की सुरक्षा में तैनात महेश नाम के सिपाही को ना जाने क्या सूझी, उसने कैदी वैन में ही अजय को 4 गोलियां मार दी।
वहीं इसी दौरान अजय उर्फ बिट्टू के बाप को गांव बरोणा में उसी के घर पर चार से पांच गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। सोनीपत क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
इस बारे सोनीपत एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि बिट्टू पर गोलियां चलाने वासे कांस्टेबल महेश को कोर्ट की सिक्योरिटी व पुलिस ने राउंडअप किया। उससे पूछताछ अभी चल रही है। उन्होंने कहा कि बिट्टू के पिता की मौत मामले में कुछ सीसीटीवी सामने आई है। जिसके आधार पर हम कार्रवाई कर रहे हैं। इस पूरे मामले में हमने 5 टीमों का गठन किया है। डीएसपी सिटी डॉ रविंद्र के अंडर टीमें काम कर रही हैं और इस पूरे मामले को मैं खुद देख रहा हूं, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं मृतक के परिजनों ने सोनू मलिक व उसकी पत्नी और रामकरण व महेश पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सोनू मलिक नाम का युवक पहले ही मरवाने की बात कह कर गया था और इन्हें ही पता है कि किस ने गोलियां मारी हैं। परिजनों ने कहा कि बदमाशों के छोटे बच्चे को भी मारने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने उसे भगा दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें