मां ने नदी में फेका बच्चा, नई चप्पल बनी कारण!

 


यूपी के बांदा (Banda) से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मां ने अपने ही मासूम बच्चे को नदी में फेंक दिया. दरअसल, महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था. जिससे वह काफी नाराज थी. इसी के चलते उसने अपने तीन साल के बच्चे को नदी में फेंक दिया. जिससे बच्चे की मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है मामला?
यह दिल दहला देने वाली घटना बांदा जिले के गंछा गांव की है

.यहां रहने वाले पप्पू और उसकी पत्नी रन्नो के बीच अक्सर बच्चे को लेकर झगड़ा होता था. बीते शनिवार को दोनों के बीच नई चप्पल खरीदने को लेकर विवाद हुआ. इस झगड़े की वजह से रन्नो अपने पति से इतनी नाराज हो गई कि उसने बच्चे को ही नदी में फेंक दिया.

परिवारवालों को बताई बच्चे के सोने की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब परिवार वालों ने रन्नो से बच्चे के बारे में पूछा तो उसने कहा बच्चा सो रहा है. लेकिन जब काफी देर तक घरवालों को बच्चा नहीं दिखा तो परिवार ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी. जिसके बाद महिला ने बच्चे को केन नदी में फेंकने की बात को मान लिया. जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे को नदी से बाहर निकाला. लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण