शतक से चुके सुंदर, उन से पहले तीन और भारतीय बललेबाजों के साथ हुआ ऐसा।
अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में शतक से चूके सुंदर दरअसल, इस मैच में भारत की पारी का 115 ओवर की शुरूआत में स्ट्राइक पर ईशांत शर्मा थे और सुंदर नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे. ईशांत शर्मा, बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर एलपीडब्लू आउट हो गए.
इसके बाद अंतिम विकेट के लिए बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद सिराज ने अगली 2 बॉल सही तरह से खेल ली, लेकिन स्टोक्स के इस ओवर की चौथी गेंद पर वह भी बोल्ड हो गए और वाशिंगटन सुंदर मात्र 4 रन से अपना शतक पूरा नहीं कर पाए. उन्होंने भारत के लिए 174 गेंदों पर 96 रन की एक नाबाद पारी खेली है. उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया है. हालांकि वह अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज और ईशांत शर्मा की वजह से शतक से चूक गए हैं.
3 और भारतीय बल्लेबाजों के साथ हो चूका ऐसा
जी विश्वनाथ 97 * v वेस्टइंडीज चेन्नई 1974/75
डी वेंगसरकर 98 * v श्रीलंका कोलंबो 1985
आर अश्विन 91 * v इंग्लैंड कोलकाता 2012/13
डब्ल्यू सुंदर 96 * v इंग्लैंड अहमदाबाद 2020/21 *
नाइनटीज में भारतीय बल्लेबाज नाबाद रहे (टेस्ट में)
एक वाडेकर (91 *)
जी विश्वनाथ (97 *)
डी वेंगसरकर (98 *)
एस गांगुली (98 *)
आर द्रविड़ (91 *)
आर अश्विन (91) *
डब्ल्यू सुंदर (96 *) आज
दरअसल, इन दोनों मौकों पर जब गांगुली और द्रविड़ नाइनटीज पर थे, तो मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया था, जिस वजह से वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें