ग्वालियर-इटावा रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें पकड़ेंगी 100 की गति
ग्वालियर भिंड इटावा रेल मार्ग के उन्न्त हो जाने के बाद अब रेलवे ने ट्रेनों की स्पीड़ को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस मार्ग पर ट्रेन अब 100 किलोमीटर की स्पीड़ से दौड़ेंगी। इसके साथ ही तीसरी लाइन बिछाने का कार्य भी जल्द पूर्ण होगा। 9 माह के अंदर 70 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक बिछाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी पत्रकारों से वर्चुअल मीट के दौरान मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने दी।
मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने बताया कि ग्वालियर भिंड इटावा मार्ग के ट्रैक को 120 किलोमीटर प्रतिघंटे से रेल चलाने के लिए बनाया गया हैं।
अग्नि पहचान प्रणाली से लैस होने लगी ट्रेनेंः ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही अग्नि पहचान प्रणाली लगाई जाएगी। इस प्रणाली के लगते ही कोच से धुंआ उठते ही यह सायरन बजा देगा। प्रारंभ में झांसी मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों के 45 एसी कोचों में इस प्रणाली को लगाया जाएगा। इसमें से अभी तक 43 कोचों में यह प्रणाली लगाई जा चुकी है। ट्रेनों में आगजनी की घटनाएं अक्सर हो जाती हैं, इसके कारण रेलवे को काफी नुकसान हेाता है। साथ ही जानमाल का भी भारी नुकसान हेाता है। ऐसे में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने लगभग एक करोड़ की लागत से एसी कोचों में अग्नि पहचान प्रणाली लगाना प्रारंभ कर दी है। झांसी मण्डल से वर्तमान में झांसी बांद्रा एक्सप्रेस, झांसी लखनऊ इंटरसिटी, झांसी इटावा एक्सप्रेस, झांसी इंदौर एक्सप्रेस आदि संचालित की जा रही हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें