भिंड: शटर उठाते ही यहां आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां, कपल से वसूले जाते थे 150 रुपए



 भिंड. भिंड शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मल्टी में पुलिस ने रेड मारी और 5 लड़के-लड़कियों को पकड़ा. इस दौरान कई कपल मौका देखकर भाग गए, लेकिन उनके बैग पुलिस ने जब्त कर लिए हैं. इस मल्टी में कपल को 150 रुपए में एक घंटे के लिए दुकान मिल जाती थी. इस दौरान मल्टी संचालक के बेटे ने महिला DSP से अभद्रता भी की और उनके गनर को भी मारा.


DSP पूनम थापा ने बताया कि हमें मुखबिर से नेहरू बाल बाड़ी स्थित YSK नाम की मल्टी में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी. हमें बताया गया कि दुकानों का शटर लगा रहता है. अगर आप शटर उठा दोगे तो आपको लड़के-लड़कियां मिल जाएंगे. यहां स्थित कॉम्पलेक्स की दुकान में लड़के-लड़कियों से 150 रुपए वसूल कर उन्हें दुकान दे दी जाती थी.
इस सूचना पर जब हमने रेड की तो खबर सही निकली. हमने जैसे ही शटर उठाया तो वास्तव में लड़के-लड़कियां संदिग्ध हालत में मिले. थापा ने बताया कि यह मल्टी संत कुमार लोहिया की है.

आरोपी ने गनर को मारा और फाड़ी वर्दी 

DSP पूनम थापा के मुताबिक, शटर उठाने के बाद वहां करीब 20 लड़के-लड़कियां थे, लेकिन कुछ मौका देखकर भाग गए. लेकिन, हमने उनके बैग जब्त कर लिए हैं. अब हम उनसे संपर्क कर मामले की और पूछताछ करेंगे. उन्होंने बताया कि जब हम मल्टी के मालिक के घर पूछताछ के लिए पहुंचे तो उनके परिवार ने अभद्रता की. उनके लड़के अभिषेक लोहिया ने मेरे गनमैन को मारा और वर्दी भी फाड़ दी. पुलिस पूछताछ के लिए अभिषेक को भी थाने ले आई.इसके बाद उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि पुलिस को बार-बार ये सूचना मिल रही थी कि स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स घर से कोचिंग पढ़ने के नाम पर होटल और कैफे हाउसों में अनैतिक कार्य करते हैं और बाद में ब्लैकमेल होते हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण