पोरसा में मास्क ना लगाने वालों तथा कोविड-19 के नियमों का पालन न करने वालों को भेजा अस्थाई जेल
डॉक्टर यूपी सिंह पोरसा संवाददाता
तहसील पोरसा में मास्क ना लगाने वालों तथा covid नियमो का पालन ना करने वालो को अस्थायी जेल भेजा गया...
तहसील पोरसा में कलेक्टर मुरैना के निर्देशानुसार तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा 20 से अधिक लोगो को मास्क ना लगाने पर अस्थायी जेल भेजा गया है।तहसील पोरसा में विभिन्न स्थानों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त टीम गठित की गई है।इसी तारतम्य में सोमवार को मास्क ना लगाने वालों तथा covid नियमो का पालन ना कंरने वाले 22 लोगो को पुराने थाने में स्थित अस्थायी जेल में भेजा गया तथा जुर्माने की कार्यवाही की गई।इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक शिवम चौहान तथा नगर पालिका का स्टाफ मौजूद था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें