कैलारस में तहसीलदार भरत कुमार द्वारा राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही की गई।

कैलारस संवाददाता ऋषिकेश जाटव

 कैलारस । कलेक्टर मुरैना के आदेश से कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसी तारतम्य मे नगर मे तहसीलदार भरत कुमार द्वारा राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही की गई। तहसीलदार भरत कुमार द्वारा बिना मास्क में दुकानों पर बैठे दुकानदारों पर चलानी कार्यवाही की , विना मास्क के बाजार में मिले कुल 22 दुकानदारों से 26 सौ रुपए के चालान काटे गए , साथ ही मास्क लगाकर ही दुकानों पर बैठने एवं विना मास्क के घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी। इस दौरान तहसीलदार भरत कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क ही सुरक्षा है। मास्क लगाकर बाहर निकले और साबुन और सेनेटाईजर से हाथ धोते रहें। इस दौरान पुलिस विभाग से एस आई अमर सिंह राजावत , एस आई बीरेंद्र गुप्ता , ए एस आई सुखराम सिंह , राजस्व विभाग के आर आई रवि शंकर शर्मा , पटवारी बी.के. त्यागी , नरेंद्र टुंडेलकर , राहुल शिवहरे देवब्रत त्यागी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण