मध्य प्रदेश के 5 शहरों में बढ़ा लॉकडाउन, भोपाल समेत इन सिटी में 3 मई सुबह 6 बजे तक सबकुछ रहेगा बंद



 भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना से हालात सुधरने की जगह बिगड़ते जा रहे हैं। शिवराज सरकार ने संक्रमण की चेन तोड़ने और बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के पांच शहरों में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। जिसमें राजधानी भोपाल समेत, छिंदवाड़ा बैतूल और अशोकनगर में तीन मई तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं रतलाम, सागर और जबलपुर में 1 मई तक सबकुछ बंद रहेगा।

सभी पाबंदियां पहले की तरह ही रहेंगी 
दरअसल, रविवार को हुई प्रदेश क्राइसिस कमेटी की बैठक में इन शहरों के बढ़ते केस को देखकर लॉकडाउन बढ़ाने पर फैसला लिया। जिसके तहत सभी पाबंदियां पहले की तरह ही रहेंगी। बता दें कि इससे पहले जिला कलेक्टर ने 26 अप्रैल तक भोपाल में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया था।

लेकिन अब यह बढ़ाकर 3 मई की सुबह छह बजे तक कर दिया है।

सरकार के मुख्य सचिव हुए पॉजिटिव 
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बैंस को भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमण के चलते मुख्य सचिव पीएम मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में शामिल नहीं हो सके थे।

एक दिन में 13 हजार पार हुए मामले 
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1 दिन 100 के करीब मौतें भी हुईं। राजधानी भोपाल में 1802 संक्रमित मिले। यह एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इंदौर में 1926, ग्वालियर में 1220, जबलपुर में 820, सागर में 413, छतरपुर में 367 और सीधी में 336 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के के पास पहुंच गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण