कोरोना से शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को सरकार देगी 50 लाख की सहायता और अनुकंपा नियुक्ति

 


मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि कोरोना की दूसरी लहर के संकट को देखते हुए सरकार ने प्रदेश की जेलों में बंदियों को 60 दिन की पैरोल देने का निर्णय लिया है। इस फैसले के मद्देनजर करीब 4500 बंदी पैरोल पर रिहा किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में कोरोना आपदा के दौरान ड्यूटी करते हुए शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को सरकार 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और अनुकंपा नियुक्ति देगी। इसके अलावा पुलिस के सेंट्रल वेलफेयर फंड से सरकारी सहायता के रूप में एक लाख रुपए की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम शिवराज पहुंचे बीना, कोविड अस्पताल की तैयारियों का लिया जायजा

बीना में रिफाइनरी के पास बनाये जा रहे एक हजार बिस्तर के कोविड अस्पताल का मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निरीक्षण किया।

अस्पताल का नक्शा देखकर उन्होंने टीम से चर्चा की, सीएम ने 

कहा कि इसे अस्थाई अस्पताल मानकर न चलें। अस्पताल लंबे समय के लिए बनाई जा रहा है। यदि तीसरी लहर आई तो उससे निबटने के लिए तैयार रहें। टेंट इतना मजबूत होना चाहिए कि बारिश, आंधी और आग से पूरी तरह सुरक्षित रहे।

इंदौर के टीही स्टेशन पर रेलवे द्वारा 320 बेड्स की व्यवस्था

भारतीय रेलवे द्वारा इंदौर के टीही स्टेशन पर 320 बेड्स की व्यवस्था, 20 कोविड केयर कोच में की गयी है। यह कोच रोगियों के लिए आक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य सुविधाओं से लैस हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी, राज्य सरकार के आग्रह पर यह कोच उन्हें उपलब्ध कराए गए हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में की बैठक

नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोरोना के हालात को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और महेंद्र हार्डिया भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण