जौरा: बेटी की शादी के लिए गहने खरीद रहा था किसान चोरों ने पार कर लिए 80 हज़ार रुपए, देखे सीसीटीवी फुटेज
जौरा थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण मंदिर रोड स्थित सर्राफा दुकान बी.एस ज्वैलर्स की दुकान पर बेटी की शादी के लिए गहने पसंद कर रहे एक किसान के थैले की चैन खोलकर दो युवकों ने 80 हज़ार रुपए पार कर दिए सराफा दुकान में घटित हुई चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार की दोपहर श्री कृष्ण मंदिर रोड स्थित विजय बंसल की सराफा दुकान बी.एस ज्वैलर्स पर अपनी बेटी राधा की शादी के गहने पसंद करने रिश्तेदारों के साथ छोले के पुरा से आए किसान लालसिंह जाटव के थैले से अज्ञात दो युवकों ने थैले में रखे रुपयों में से 80 रूपए पार कर दिए पीड़ित किसान लालसिंह जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल को उसकी बेटी राधा की शादी होना तय है जिसके लिए वह बाजार से खरीदारी करने के लिए घर से 2 लाख 14 हज़ार रुपए बैग में रखकर लाए थे दोपहर 2:30 बजे के करीब जब वह सराफा दुकान पर बेटी की शादी के लिए कॉलर अंगूठी झुमकी बेसर पाइजेब पसंद कर कर दुकानदार को ऑर्डर दीया और एडवांस के रूप में 30 हज़ार रुपए थैले से निकालकर दुकानदार को जमा कराने के बाद बाहर निकलने के लिए खड़े हुए तो थैले की चेन खुली हुई दिखी उन्होंने बैग में रखे पैसों को देखा तो उसमें से दो दो सौ के नोट की 4 गड्डियां गायब थी किसान के अनुसार यह चारों गड्डियां एक ही रबड में बंधी हुई बैग में रखी हुई थी जो की दुकान में मौजूद दो आज्ञात युवको द्वारा मौका पाते ही निकाल कर पार कर दिए दुकान में मौजूद इन अज्ञात युवकों में से एक की उम्र लगभ 25 और दूसरे की 15 वर्ष के करीब होना नजर आ रहा है बीच बाजार में सराफा दुकान पर दिनदहाड़े हुई चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है पुलिस ने फरियादी से आवेदन लेकर अज्ञात युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
ककनमत एक्सप्रेस ग्रुप अपना विस्तार कर रहा है हमें लोगों की आवश्यकता है जल्द जुड़े ककनमत एक्सप्रेस के साथ हमें जरूरत है तहसील व जिला स्तर पर संवाददाताओ की इसमें प्रिंट मीडिया के साथ साथ डिजिटल मीडिया मे भी काम करने का मौका मिलेगा संपर्क करे whatsapp पर 7697485965 कृपया कॉल न करे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें