जौरा क्षेत्र के ग्राम आलापुर से 9 जुआरियों को पकड़ा व 35200रूपये जब्त किये
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जौरा पुलिस द्वारा जुआ अड्डा पर रेड मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया एव जुआरियों से 35200 रूपये जप्त किये जोरा एसडीओपी मानवेंद्र सिंह कुशवाहा के निर्देशन में दरमियानी रात में मुखबिर से सूचना मिली की अलापुर में लाइट के खंबे के नीचे लाइट की रोशनी में दीवार के पीछे कुछ लोग रुपए पैसों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं मुखबिर की सूचना की तस्दीक की गई तो 9 को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके कब्जे से ताश की गड्डी सहित 35200रूपये जप्त किए गए इनके बरोत जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में जौरा थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें