BF ने GF के लिए नव विवाहित पत्नी की हत्या कर दी



 खजुराहो। मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले में खजुराहो थाना के ग्राम अकौना में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराया और जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि ग्राम अकौना के महेश कुशवाहा 25 वर्ष की नव विवाहिता पत्नी 22 वर्षीय मालती कुशवाहा की बीते रोज संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर खजुराहो थाना प्रभारी संदीप खरे पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। पंचनामा बनाकर मृतिका का पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी खजुराहो संदीप खरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला की मौत जहर खाने से मौत हुई है।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि मृतिका के मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि मृतिका के पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग है, जिससे उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी खरे ने बताया इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, चूंकि मामला नवविवाहिता की मौत का है तो इसकी पड़ताल अब एसडीओपी साहब करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण