भिंडः लहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से तो मछंड में बाइक की टक्कर से युवक की मौत,मामला दर्ज
भिंड। लहार और मछंड थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। लहार के अमायन रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक की मां की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है। इसी तरह मिहोना थाने के मछंड तिराहा के पास बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
लहार थाना पुलिस के मुताबिक लहार-अमायन रोड पर्रायच के पास 60 वर्षीय रामकली पत्नी भान सिंह कुशवाह निवासी मालनपुर हाल शंकर पुरा थाना मौ को अज्ञात वाहन के चालक ने फरियादी के 25 वर्षीय बेटे सोनू कुशवाह में टक्कर मार दी। इससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक पर केस दर्ज किया है। मिहोना थाना पुलिस के मुताबिक मछंड तिराहा के पास से 55 वर्षीय याकूब पुत्र नत्थू खान निवासी वार्ड 6 मिहोना को आरोपित कपिल शर्मा ने बाइक क्रमांक यूपी 93 एटी 4437 से टक्कर मार दी। इससे फरियादी के बेटे इस्माइल खान की मौत हो गई। मिहोना थाना पुलिस के मुताबिक केआर स्कूल के पास ग्राम ररी मिहोना में 55 वर्षीय कुलदीप पुत्र श्रीराम शर्मा ने बताया कि बाइक क्रमांक एमपी 30 एनबी 5138 के चालक ने पैदल जाते में टक्कर मार दी। इससे फरियादी घायल हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपित बाइक चालक पर केस दर्ज किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें