जौरा क्षेत्र के ग्राम सिकरौदा में मारपीट से आहत होकर फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जौरा क्षेत्र के ग्राम सिकरौदा में मारपीट से आहत होकर फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया इस दौरान परिजनों ने उसको देख लिया और रस्सी को काटकर उसकी जान बचाई भाई ने आरोपियों पर मामला दर्ज करवाया है परिजन बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे आपको बता दें कि युवक का नाम बृजेश गौंड है जिसकी उम्र 35 साल है बृजेश के बड़े भाई नरेश ने बताया सोमवार की रात 1:00 बजे गांव के ही रामदास शर्मा अपने दो बेटों के साथ आए और होली पर बिना पूछे रंग डालने पर बृजेश को गालियां दी बृजेश ने कहा कि उसने रंग नहीं डाला है रंग किसी और ने डाला था इसके बाद चारों गाली गलौज करते हुए अपने साथ बृजेश को ले गए और अपने घर के बाहर पेड़ से बांधकर पीटा गया नरेश ने बताया कि वह अपने भाई बृजेश को बचाने गया था तो रामादास व उसके परिजनों ने उसे भी बहुत पीटा नरेश के अनुसार बिना बात पर बीच गांव में पेड़ से बांधकर पीटने पर बृजेश आहत था इसी कारण उसने फांसी लगाने की कोशिश की पुलिस ने इस मामले में मारपीट की धारा का मामला दर्ज किया है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें