पोरसा: मध्यप्रदेश शासन ने उसेद घाट पीपों के पुल के पास नहीं बनवाई अस्थाई रोड पब्लिक ने अस्थाई रोड बनवाने की की मांग
पोरसा संवाददाता यूपी सिंह
मध्यप्रदेश शासन ने उसेद घाट पीपों के पुल के पास नहीं बनवाई अस्थाई रोड पब्लिक ने अस्थाई रोड बनवाने की की मांग
पोरसा, उसेद घाट के पीपो के पुल के पास अस्थाई रोड ना बनने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, आम नागरिकों ने मध्यप्रदेश शासन से उसेद घाट पीपों के पुल के पास अस्थाई रोड बनवाने की मांग की है
गत 2 वर्षों से बरसों से मध्यप्रदेश शासन ने उसेद घाट पीपों के पुल के पास अस्थाई रोड नहीं बनवाई है जिससे वाहन चालकों को एवं आम नागरिकों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है आज उबड़ खाबड़ जमीन में बाहन निकालना बड़ी मुश्किल का कार्य है फिर भी वाहन चालक वाहन निकाल रहे हैं गत वर्ष पुल निर्माण कर रहे ठेकेदार की रोड से आम जनता निकलती रही इस बार ठेका का काम भी बंद है और ठेकेदार की कोई रोड नहीं है उबड़ खाबड़ जमीन में निकालना कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है दिनेश शर्मा ,,हरि शरण तिवारी,, एडवोकेट मयंक सिंह तोमर, सोमेंद्र सिंह तोमर उर्फ बबलू,,संतोश तिवारी, राममोहन उपाध्याय,राजू सिंह तोमर,एवंआम नागरिकों ने शासन से मांग की है कि मुख्य सड़क से पीपों के पुल तक लगभग दूरी 1 किलोमीटर से अधिक है पर अस्थाई रोड बनाई जावे ताकि यात्रा सुगमता से हो सके

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें