पोरसा के मार्केट में कोरोना का मरीज मिलने से मचा हड़कंप, प्रशासन द्वारा की गई बैरिकेडिंग
पोरसा संवाददाता डॉक्टर यू.पी सिंह
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोरसा के मार्केट में कोरोना का मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है इसके तहत प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई मार्केट में जहां कोरोना मरीज मिला है वहां प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की गई है पोरसा तहसील नागाजी धाम सदर बाजार मार्केट में कोरोना पेशेंट निकला जिसके तहत प्रशासन ने नरेश शर्मा तहसीलदार तथा पटवारी शांतन सिंह तोमर द्वारा मार्केट को शील्ड किया गया इस उपरांत जगह जगह चेकिंग की गई पोरसा तहसील के अंदर तहसीलदार नरेश शर्मा तथा शांतन पटवारी की अहम भूमिका रही
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें