ग्वालियर: रायरू में टूटा ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार, शताब्दी सहित आधा दर्जन ट्रेनें थमीं
रायरू रेलवे स्टेशन के पास बीते राेज ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) तार टूटने के कारण शताब्दी एक्सप्रेस व झांसी-आगरा पैसेंजर ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक खड़ी रहीं। रात करीब 8:30 बजे तार जोड़ा गया, जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।
रायरू में शाम करीब 6:15 बजे तार टूट गया, जिसके कारण ट्रेनाें के पहिए थम गए। इसके चलते झांसी से दिल्ली की तरफ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। शताब्दी शाम 7:40 बजे ग्वालियर स्टेशन पर आ गई थी, जिसे तार जुड़ने के बाद करीब 8:40 बजे रवाना किया गया। झांसी-आगरा पैसेंजर करीब 45 मिनट ग्वालियर स्टेशन पर खड़ी रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें