कैलारस में एक कार अनियंत्रित होकर पलटने से भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई
कैलारस संवाददाता ऋषिकेश जाटव कैलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत एम एस रोड़ स्थित कलावती पेट्रोल पंप के सामने एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई , जिसमें सबार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई , वही तीन लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए है , घायलों को कैलारस अस्पताल से गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है , पुलिस ने मामले को लेकर मर्ग कायम कर जांच में लिया है ...
जानकारी के अनुसार श्योपुर निवासी एक गमी में सरीक होने उत्तर प्रदेश के आगरा जा रहे थे उसी दौरान कैलारस थाना क्षेत्र निकलते बक्त सुबह करीब 4 :15 पर सुगर फैक्ट्री को निकलकर एमएस रोड़ स्थित कलावती पेट्रोल पंप के सामने कार का टायर फट गया जिसमें तबशुम पति नूहि ख़ान उम्र 40 बर्ष निवासी मुरैना , तनवीर ख़ान पिता शराफत अली उम्र 34 बर्ष निवासी श्योपुर भाई बहन की मौत हो गई वही सामिल पिता आजाद उम्र 45 बर्ष , अमन पिता सिराजुद्दीन उम्र 23 वर्ष , फिरोज पिता सैफ़ुद्दीन उम्र 35 बर्ष सभी निवासी श्योपुर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस 108 की सहायता से कैलारस अस्पताल लाया गया जहाँ सभी को प्राथमिक उपचार देकर ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है मामले को लेकर कैलारस थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है देखे वीडियो https://youtu.be/3XBdrRQs5Gk
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें