ग्वालियर : अच्छे वेतन पर नौकरी देने का धाेखा देकर दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर कर रहा था शोषण



 विवाहित महिला ने शुक्रवार की रात को पड़ाव थाने में प्रॉपर्टी कारोबारी मनीष पांडे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि अच्छे वेतन पर नौकरी देने के बाहने उसे ग्वालियर विकास प्राधिकरण कार्यालय के पास स्थित आफिस बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोपित उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण पिछले चार साल से कर रहा है। फरियादी का कहना है कि आरोपित उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

चितेरा ओली निवासी विवाहित महिला की माली हालत ठीक नहीं है। वह घर-घर जाकर कास्मेटिक का सामान बेचती है।

चार साल पहले मनीष पांडे उसे खेड़ापति कालोनी में मिला। आरोपित ने उससे पूछा कि घर-घर घूमकर कितना कमा लेती हो। उससे अधिक उसके आफिस में काम करने के एवज में वेतन दूंगा। अच्छी नौकरी की उम्मीद के साथ वह ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पास स्थित बलदेव अपार्टमेंट में स्थित उसके आफिस में पहुंच गई।

आरोपित ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम कर रहा था। पीड़िता एक समाजसेविका के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने आई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सबसे पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया।

पुलिस ने मनीष पांडे के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब पीड़िता के न्यायालय में 164 के तहत कथन कराएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है, जल्द ही पकड़ में आ जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण