कैलारस में क्वारी नदी में मिले अज्ञात के शव की हुई शिनाख्त, मृतक के स्वजनों ने लगाए हत्या के आरोप
कैलारस संवाददाता ऋषिकेश जाटव
कैलारस। कैलारस की क्वारी नदी में सात दिन पहले रस्सियों से बंधी ओर लाश की पहचान हो गई है। बुधवार को इस लाश को कब्र से बाहर निकालकर मृतक के स्वजनों ने विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। मृतक के स्वजनों ने एक महिला पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
गौरतबल है कि 31 मार्च को कैलारस थाना क्षेत्र के रिठौनिया-हरलालपुरा के बीच क्वारी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव प्लास्टिक के बोरे में बंधी हुई हालत में मिला था। कट्टे में बंद शव के हाथ-पांव बंधे थे और कट्टे के साथ एक रस्सी से पत्थर बांधकर नदी में फेंका गया था। उस समय पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर पाई थी, इसलिए शव को लावारिश मानकर क्वारी नदी किनारे की दफन कर दिया था। बुधवार को मृतक की पहचान ग्वालियर के महावीर नगर गदाईपुरा निवासी 47 वर्षीय रामनिवास प्रजापति के तौर पर हुई। मृतक के स्वजनों ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया और शव छति विच्छित होने के कारण नदी किनारे ही उसका अंतिम संस्कार किया ....


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें