शादियों के लिए अनुमति देने के मसले पर सीएम शिवराज का बड़ा बयान
भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकाल के बीच जहां कई जिलों में शादियों पर रोक लग रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस माह अप्रैल की 25 और 26 तारीख को शादियों के शुभ मूहूर्त होने के चलते लोगों के विरोध के बाद मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान सामने आया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बयान में ये कहा
इस संबंध में, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में कहा कि, यह आपातकाल है। वैवाहिक कार्यक्रम सीमित संख्या में घर में ही करें, लेकिन इसके लिए शासन-प्रशासन से अनुमति लें। इसके लिए सरकार ने अनुमति देने का अधिकार कलेक्टरों काे दिया है।
भोपाल और इंदौर 30 अप्रैल तक लगा चुके है रोक
इस संबंध में बताते चलें कि, राजधानी भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शहर में शादियों की अनुमति को लेकर कहा था कि, 22 अप्रैल से आने वाले महीनों में शादियों के कई मुहूर्त है कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी को लेकर अनुमति नहीं जारी की जाएगी। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जनता से शादियों के मुहूर्त आगे बढ़ाने की अपील की थी। इससे पहले इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह भी 30 अप्रैल तक शादियों की अनुमति नहीं देने की बात कह चुके है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें