नरेंद्र सिंह तोमर: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों से सरकार बातचीत के लिए तैयार

 नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार कृषि बिलों का विरोध कर रहे किसान संगठनों से बातचीत करने के लिए तैयार है. उन्होंने किसान संगठनों से एक बार फिर अपील की है कि वे अपना आंदोलन खत्म कर दें.


नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "किसानों के मन में असंतोष नहीं है. जो किसान संगठन इन बिलों के विरोध में है उनसे सरकार बातचीत के लिए तैयार है.

मैं किसान संगठनों से आग्रह करूंगा कि वे अपना आंदोलन स्थगित करे अगर वे बातचीत के लिए आएंगे तो सरकार उनसे बातचीत के लिए तैयार है."



केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कई किसान संगठन और अर्थशास्त्री इन कृषि बिलों को सपोर्ट कर रहे हैं. सरकार ने विरोध कर रहे किसान सगंठनों के साथ 11 राउंड की बातचीत की है. हम और बातचीत के लिए तैयार हैं.

बता दें नए कृषि कानूनों के खिलाफ में किसान संगठनों का आंदोलन लगातार जारी है. दिल्ली की सरहदों पर किसान महीनों से डेरा जमाएं बैठें हैं. वहीं किसान नेता देश के दूसरे हिस्सों में जाकर भी इन कानूनों के खिलाफ किसानों को लामबंद कर रहे हैं. विरोध कर रहे किसान केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने तथा फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण