भोपाल: लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद कराने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, दुकानदारों ने फेंकी खौलती चाय, बरसाए पत्थर
भोपाल: प्रदेश की राजधानी भोपाल में लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद कराने गए पुलिसकर्मियों पर दुकानदारों द्वारा ने हमला कर दिया, जिससे तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए. घटना हनुमानगंज थाना की बताई जा रही है. फिलहाल दुकानदार और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.
भोपाल: कोरोना जांच में गड़बड़ी, 30-40 के बीच सीटी वैल्यू वाले बताए जा रहे निगेटिव, केस भी छिपाए
भोपाल जोन तीन के एएसपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे काजी कैंप में कुछ दुकानें खुली थीं. लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जब पुलिस वहां पहुंची तब भी दुकानें खुलीं रहीं.
इस दौरान एक अन्य दुकानदार ने पुलिसकर्मियों के ऊपर खौलती चाय फेंक दिया. इसके बाद वहां मौजूद अन्य दुकानदार पुलिसकर्मियों पर पत्थर भी मारने लगे. जिसकी वजह से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिसे देखते हुए राजधानी भोपाल सहित 13 जिलों में संडे लॉकडाउन लगाया गया है. वहीं, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए भोपाल में 51 कंटेनमेंट जोन भी बनाए गए हैं.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें