मध्य प्रदेश : संकट की इस घड़ी में इन तीन नेताओं से दूसरों को भी सीखना चाहिए, जानिए क्या किया



 ग्वालियर/जबलपुर: प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा दी है. मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड नहीं हैं, जरूरतमंदों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है. रेमडेसिविर इंजेक्शन के मरीजों के तीमारदार परेशान हैं. ऐसे दो बढ़िया और पॉजिटिव खबरे हैं. एक ग्वालियर के महाराज यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़ी है तो दूसरी कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री तरुण भनोट से.

सिंधिया ने मंगवाई 10 हजार इंजेक्शन
पहले बात ग्वालियर की करते हैं. एक ओर जहां कई जनप्रतिनिधि इस संकट की घड़ी में प्रदेशासियों की सेवा सत्कार में लगे हैं, तो वहीं कुछ सत्ताधारी सफेदपोश हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं.

वह क्षेत्र के लोगों का फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं, ऐसे में खबर है कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्यसभा सांसद ने अपने संपर्कों से प्रदेश के नागरिकों के लिए 10 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराए हैं. हालांकि इसका वहन राज्य सरकार के खाते से किया जाएगा. 
यह जानकारी सिंधिया समर्थक पंकज चतुर्वेदी शेयर की है. उन्होंने ट्विटर पर लेकर ट्वीटर पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने सिंधिया का आभार जताया है.

कांग्रेस विधायक ने ओडिशा से मंगाए 5 टैंकर
वहीं ग्वालियर में ऑक्सीजन की कमी को देखते हिए ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने भी टि्वट के जरिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि ओडिशा में अपने एक सहयोगी से 5 ऑक्सीजन के बड़े टैंकर अपने ग्वालियर के लिए निशुल्क लिए हैं. कलेक्टर से अनुरोध है कि वह तय स्थान से शासकीय टैंकरों के ऑक्सीजन मंगवा सकते हैं.

रात ढाई बजे मदद को आगे आए कांग्रेस विधायक
अब बात कांग्रेस नेता तरुण भनोट की. दरअसल, एक शख्स अपने सोशल मीडिया पर तरूण भनोट से रात 2 बजे मिली मदद के बारे में लिखा है. उसने लिखा है कि कलेक्टर, विधायक, एडीएम और सांसद को भी रात में फोन लगाए. दो लोगों को ऑक्सीजन की सख्त जरूरत थी. ऐसे रात को 2:30 बजे तरुण भनोट ने न सिर्फ शख्स का फोन रिसीव किया बल्कि जरूरी मदद भी की. शख्स ने तरुण भनोट को साधुवाद दिया है. उनके सफल प्रयास से दो लोगों की जिंदगी बच गई.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण