ढाई लाख की आबादी वाले अस्पताल में नहीं है एक भी डॉक्टर ,डॉक्टर विहिन अस्पताल क्या करें मरीज

 पोरसा संवाददाता यूपी सिंह 

सौतेला व्यवहार, ढाई लाख की आबादी वाले अस्पताल में नहीं है एक भी डॉक्टर ,डॉक्टर विहिन अस्पताल क्या करें मरीज प्रशासनिक अधिकारी 16 साल में नहीं भेज पाए स्टाफ 


क्या पोरसा क्षेत्र के आमजन को कोई बीमारी नही होती या पोरसा की जनता को केवल वोट बैंक समझा जाता है शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था एवं आज की तारीख में पोरसा में कोई भी डॉक्टर उपलब्ध नही है ये संकेत सरकार के नाकाम होने के नजर नही आते है या फिर आपकी याद नेताओ व सरकारों को चुनाव के समय ही आती है ऐसी नाजुक स्थित के समय भी पोरसा को अछूत समझा जा रहा है बार बार शासन व प्रशासन को अस्पताल की लचर व्यवस्थाओ एवं डॉक्टर की नियुक्ति के संबंध में ज्ञापन देने से भी किसी को कोई फर्क नही पड़ता चुनाव के समय लाखो रुपये के शिलान्यास के पत्थर खोदे जाते है जबकि सत्यता ये है कि अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति भी नही हो पा रही है जिनकी नियुक्ति है वो पोरसा में कभी दिखते नही है

शासन व प्रशासन को जल्द से जल्द पोरसा स्वास्थ केंद्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्थ कराना चाहिए ताकि क्षेत्र के नागरिको को इस महामारी के समय व भविष्य में समस्याओ का सामना ना करना पड़े नही तो हमारे पोरसा क्षेत्र की जनता एक विशाल आंदोलन व धरना प्रदर्शन करेगी 

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव, आब कौन करेगा इलाज, पहले से ही डॉक्टर नहीं ,जिलाधीश को भेजा लेटर पोरसा अस्पताल में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर  प्रणय प्रकाश शर्मा कोरोना पॉजिटिव हुऐं है अब कौन करेगा इलाज पोरसा अस्पताल पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है  इसकी सूचना जिलाधीश मुरैना को दी जा चुकी है अब  किसके भरोसे ही चलेगा पोरसा अस्पताल, पोरसा  अस्पताल के ग्रह काभी लंबे समय से खराब है, सन 2005 में जो पद स्वीकृत हुए डाक्टरों के वह डाक्टर आज तक नहीं आये भगवान मालिक है पोरसा का और पोरसा के अस्पताल का

सी एम एच ओ डाक्टर आर सी बांदिल ने बताया कि हमने महुआ के डाक्टरों को पोरसा अटेचमेंट का आर्डर जारी किया है जिसकी प्रति एस डी एम अम्बाह को भेजी है शीघ्र ही डॉक्टरो की व्यवस्था हो जाएगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण