ग्वालियर : मशहूर सिंधिया स्कूल में फूटा कोरोना बम, इतने छात्र मिले संक्रमित



 जिले के मशहूर सिंधिया स्कूल में कोरोना बम फूट गया है. कई छात्र कोरोना संक्रमित बताए जा रहे हैं. दरअसल स्कूल प्रबंधन की तरफ से छात्रों के परिजनों को ईमेल कर यह जानकारी दी गई है. परिजनों को किए गए ईमेल में स्कूल प्रिंसीपल ने 12 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की बात कही है. स्कूल प्रबंधन की तरफ से भेजे गए एक अन्य ईमेल में कहा गया है कि वे चाहें तो अपने बच्चों को घर ले जा सकते हैं.

CMHO ने किया इंकार
वहीं ग्वालियर के सीएमएचओ से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने छात्रों के पॉजिटिव होने की जानकारी होने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों के टेस्ट कराए गए हैं लेकिन अभी हमारे पास रिपोर्ट नहीं आई है.

वहीं सिंधिया गर्ल्स स्कूल की छात्राओं के भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई है. सीएमएचओ ने गर्ल्स स्कूल की छात्राओं का भी टेस्ट कराने की बात कही है.

एमपी में बिगड़े हालात
मध्य प्रदेश में कोरोना से हालात बिगड़े दिखाई दे रहे हैं. बुधवार को भी राज्य में कोरोना के 9720 नए मरीज मिले और 51 की मौत हो गई. राज्य में कोरोना से अब तक 4312 मरीजों की मौत हो चुकी है. सरकार ने प्रदेश के 25 शहरों में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है. कई जगह ऑक्सीजन की कमी हो गई है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण