पीलीभीत: पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, गांव में हड़कंप



 पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) जिले में एक प्रेमी जोड़े ने शादी ना होने के कारण पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त (Suicide) कर ली. पता चला है कि लड़का बालिग और लड़की नाबालिग थी. इस बात को लेकर गांव में दुख माहौल बना हुआ है. दरअसल पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में गांव लिलहर में आज सुबह प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ से लटकते मिले तो गांव में हड़कंप मच गया. इसी गांव के रहने वाले 21 वर्षीय अनिल, जो मजदूर था गांव की ही 17 वर्षीय गुड्डी एक-दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन घरवालों के मना करने पर ये लोग गुरुवार रात अपने-अपने घरों से निकले और थोड़ी दूर खेत में लगे एक नीम के पेड़ से लटक कर जान दे दी.

अब दोनों के घरवाले एक-दूसरे के ऊपर हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं. गांव में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मौके पर मौजूद है जांच कर रही है और दोनों प्रेमी-प्रेमिकाओं के शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में लगी हुई है. गांव को किसी अनहोनी ना हो जाए इसलिए पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

दोनों के परिवारों में आरोप को दौर जारी 

अनिल की मां लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगा रही है, जबकि गुड्डी के घरवाले लड़के के घरवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इस मामले में किसी भी तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण