'ससुराल वालों से मिला प्यार पर मायके से कोई मेरी लाश देखने भी न आए' वीडियो बना कर लड़की ने लगाई फांसी



 उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) में लव मैरिज कर एक युवति ने फांसी लगा कर जान दे दी. मायके वालों की नाराजगी से तंग आ चुकि मोनी ने सोमवार को फांसी लगा कर आत्महत्या (Suicide) कर ली. घटना उन्नाव के कोरारी कला गांव की है. जहां युवती ने मौत से पहले वीडियो बना कर कहा-मुझे ससुराल में बहुत प्यार मिला लेकिन मायके वालों ने दुशमन मान लिया है. अचलगंज क्षेत्र के कोरारी कला गांव की मृतका मोनी और निर्मल के बीच साल पहले अफेयर शुरू हुआ था. लेकिन मोनी साहू परिवार की थी और निर्मल दलित है, जिसके चलते लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे.

जिसके बाद दोनों ने भाग के शादी कर ली. मोनी के घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी.

कुछ दिन बाद दोनों शादी कर गांव लौट आए. दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने मामला बंद कर दिया. लेकिन मोनी के मायके वाले इस शादी से नाखुश थे. जिसके बाद मोनी का मायके आना जाना बंद हो गया था. इस सब के बीच मोनी ने सोमवार को फंसी लगा कर जान दे दी. खुदकुशी की जानकारी पर पुलिस ने छानबीन की तो मोनी का मोबाइल मिला. उसमें आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो संदेश मिला. जिसमें उसने कहा कि ससुराल वाले बहुत अच्छे हैं. लेकिन मायके वाले सब बहुत दुखी हैं मुझसे, मेरी शादी से. इसलिए मुझसे सभी दुश्मनी निभा रहे हैं. मायके में बुआ और भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई पर उसे किसी ने देखने तक नहीं बुलाया.

मेरे ससुराल वालों को कुछ न करें

वीडियो में मोनी ने आगे कहा कि क्या करूं? मैं जानती हूं मैं गलत कर रहीं हूं. मैं थक चुकी हूं. मैं चाहतीं हूं कि मेरे मायके वालों को न कुछ हो न ससुराल वालों को कुछ हो. मेरे ससुराल वालों को कुछ होना नहीं चाहिए. आप लोगों ने रिश्ता मुझसे तोड़ ही लिया है. मैं आप लोगों के लिए मर ही चुकी हूं. तो आप लोगों का कोई हक नहीं बनता है कि मेरे ससुराल वालों को कुछ करें. मायके से कोई मेरी लाश भी देखने न आए. मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हैंगिग से मौत की पुष्टि की है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण