डॉक्टरों ने बताया, किन लोगों को फिलहाल वैक्सिनेशन नहीं कराना चाहिए?

 कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रखने में टीकाकरण को सबसे प्रभावी उपाय माना जा रहा है। देश में अब तक 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जा रहा था। एक मई से सरकार ने 18 साल या उससे अधिक आयु वाले लोगों को भी टीका देना का ऐलान कर दिया है। पिछले दिनों कई ऐसे मामले भी देखने को मिले हैं जहां टीकाकरण के बाद भी कई लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं, ऐसी स्थिति में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि वैक्सीन लेने से पहले और बाद में किन सावधानियों को बरतना जरूरी होता है?  

कोरोना महामारी को लेकर रविवार को हुई चर्चा में विशेषज्ञों ने इसी बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सोनीपत के क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. जितेंद्र नासा और दिल्ली एम्स की डॉ. रिचा अस्थाना (एमबीबीएस, एमडी) ने कोरोना वैक्सीन से संबंधित सवालों के जवाब दिए।

वीडियो : जडेजा ने एक ओवर मे जड़े 37 रन आखिरी ओवर मे मचाया कोहराम

वैक्सीन लेने से पहले किन बातों काट रखें ध्यान? 
एम्स की डॉ. रिचा अस्थाना (एमबीबीएस, एमडी) के मुताबिक सरकार ने अब 18 साल से ऊपर की आयु के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात कही है। जिन लोगों को पहले कोई गंभीर एलर्जी हुई हो या गर्भवती महिलाओं को फिलहाल वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए। ऐसे लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल नहीं हुआ है। इसके अलावा डायबिटीज और उच्च रक्तचाप वाले लोग वैक्सीन ले सकते हैं, बस ध्यान रखें आपकी स्थिति स्टेबल हो। यदि आप कोई दवाइयां खा रहे हैं तो वैक्सीन लगवाने जाने से 
 पहले भी इन दवाइयों का सेवन कर सकते हैं। 
वैक्सीन लेने के बाद क्या करें? 
वैक्सीन लेने के बाद आपको कोई दिक्कत नहीं होती है, इसलिए वैक्सिनेशन के बाद कोई विशेष सावधानी की भी जरूरत नहीं है। हां, वैक्सीन लेने के बाद आपको तरल पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए। जिस दिन वैक्सीन लें, उस दिन पूरा आराम करें, मादक पदार्थों का सेवन न करें। 

क्या वैक्सीन लेने के बाद कोई दिक्कत हो सकती है?
उजाला सिग्नस सोनीपत के क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. जितेंद्र नासा कहते हैं कि वैक्सीन लेना पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे आपको बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं जोकि सामान्य हैं। शरीर में किसी भी तरह के एंटीजन जाने पर इस तरह की प्रतिक्रिया होना सामान्य है। सभी लोगों को टीकाकरण कराना चाहिए। 

वैक्सीन लेने से मौत हो सकती है? 
डॉ. जितेंद्र नासा कहते हैं कि वैक्सीन लेने के कारण मौत होने जैसी बात सामने नहीं आई है। वैक्सीन आपको कोरोना के कारण होने वाली गंभीर दिक्कतों और मौत के खतरे को कम कर देती है। लोगों को हल्के लक्षण जरूर हो सकते हैं जो तीन से चार दिनों के भीतर स्वत: दूर हो जाते हैं। वैक्सीन लेने के बाद मौत की बातें पूरी तरह से मिथ हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण