इंदौर : बिना मास्क के दिखे अपराधी की पिटाई करते पुलिसवालों का वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड, देखे वीडियो


इंदौर
: मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस एक वायरल वीडियो के चलते सवालों के घेरे में है। दरअसल इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी एक आदमी के साथ बेतहाशा पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में पिटता हुआ युवक बचने की पूरी कोशिश कर रहा है उसका नाबालिक बच्चा पिता को बचाने के प्रयास में रोता नजर आ रहा है और वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी उस शख्स को पांव तले रौंदते नजर आ रहे है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद एसपी आशुतोष बागरी ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान आशुतोष बागरी ने बताया वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला युवक अपराधी प्रवृत्ति का है उस पर चाकूबाजी और अवैध वसूली के मामले कायम है और यह स्मेक का नशा करता है।ऐसे में पुलिस जब रोको टोको अभियान के तहत बिना मास्क पहनने वाले लोगों को रोक रही थी तभी यह विवाद हुआ लेकिन पुलिसकर्मियों का इस तरीके से किसी को भी मारना गलत है इसलिए उन्हें सस्पेंड किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण