पोरसा के बाज़ार को किया गया सेनिटाइज
आज दिनांक 7 अप्रैल 2021 को कोरोना महामारी संक्रमण को देखते हुये नगर पालिका द्वारा बार्ड 6, 7 मे व जनपद कार्यालय शासकीय हॉस्पिटल रेस्ट हाउस में शासकी स्कूलो मे सेनाटायजर कर बाती नगर पालिका परिषद पोरसा जिला मुरैना
आज बुधवार को असमंजस की स्थिति में बाजार बंद रहा पोरसा,,,,,,,,,, हर बुधवार को पोरसा बाजार बंद रहता था, जिलाधीश मुरैना के आदेशानुसार अब बुधवार की वजह रविवार को बाजार बंद रहेगा, जिस की मुनादी नगर पालिका परिषद पोरसा द्वारा शहर में कराई गई, उसके बावजूद भी असमंजस की स्थिति में बुधवार को समूचा बाजार 80 परसेंट बंद रहा ग्राहक ग्रामीण क्षेत्र से नहीं आए और दुकानदार भाई दिसावर में अपनी सौदा करने के लिए चले गए इस कारण पूरा बाजार बंद रहा,,,,
अब साशन के नियम के मुताबिक शनिवार रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक 36 घंटे का लॉकडाउन रहेगा जिसमें होटल चाय वाले भी नहीं खुलेंगे बाजार में कोई भी दुकान खुली पाई जाएगी तो उस पर ₹500 का जुर्माना और धारा 181 की कार्रवाई की जाएगी
तथा,, प्रत्येक दुकानदार को मास्क लगाना अनिवार्य होगा ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली जनता को भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा अगर बिना मास्क लगाए पाया गए व्यक्ति पर या दुकानदार पर ₹100 का अर्थदंड किया जाएगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें