बानमोर: कोरोना कर्फ्यू के दौरान चोरी-छुपे संचालित हो रही दो दुकानों पर प्रशासन की कार्यवाही
बानमोर संवाददाता कपिल जैन
कोरोना कर्फ्यू के दौरान चोरी-छुपे संचालित हो रही दो दुकानों पर प्रशासन की कार्यवाही
बानमोर। कस्बे में कोरोना कर्फ्यू के दौरान शनिवार को बानमोर नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कस्बे के बाजार में निरीक्षण कर कार्रवाई करते हुए बाजार में संचालित सब्जी का ठेला चाट का ठेला पर दो दो सौ रुपये का जुर्माना एवं दूघ डेयरी पर 500रूपये का जुर्माना किया गया। दुकानदार कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बावजूद भी नियम विरुद्ध दुकानों का संचालन कर रहे थे। वही पुलिस प्रशासन द्वारा सौ सौ रुपये के आठ चालन कटे गये। और दो पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।
शनिवार को बानमोर कस्बे के सदर बाजार में तहसीलदार बानमोर सर्वेश यादव, प्रभारी निरीक्षक सन्तोष यादव, पटवारी सुनील शर्मा सफ़ाई दरोगा सुनील वाल्मीकि सहित टीम के साथ कस्बे के सदर बाजार भ्रमण पर निकले थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें