पोरसा: हट योग, एक पैर पर खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ कर कोरोना बीमारी खत्म करने की मन्नत मांगी
पोरसा संवाददाता यू पी सिंह
हट योग, एक पैर पर खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ कर कोरोना बीमारी खत्म करने की मन्नत मांगी
पोरसा, कलयुग के प्रधान देवता हनुमान जी हैं जो सभी आपदाओं से मुक्ति दिलाते हैं इस बात को ध्यान में रखकर गिरराज जी मंदिर के महंत राम किशोर दास शास्त्री ने आज शनिवार को पंचमुखी हनुमान जी के समक्ष एक पैर पर खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और हनुमान जी से कोरोनावायरस नामक बीमारी को खत्म करने की मन्नत मांगी और अर्जी लगाई कि हे मेरे भगवन इस देश में फैली इस महामारी से देश की जनता को मुक्ति दिलाओ और बीमारी को खत्म करो मंदिर में अकेले महंत ने हनुमान चालीसा का पाठ किया क्योंकि शासन के आदेशानुसार मंदिर पूर्णतया बंद है कोई भक्त नहीं था अकेले महंत ने हनुमान जी से अर्जी लगा कर बीमारी खत्म करने का निवेदन भगवान पंचमुखी हनुमान जी से किया


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें