बिना सैंपल दिए दिग्विजय सिंह को आ गया टेस्ट कराने का मैसेज, ट्विटर पर पूछा- ये क्या हो रहा है?

 दिग्विजय सिंह आज अपना कोरोना टेस्ट कराने वाले हैं, लेकिन सैंपल देने से पहले ही उनके पास एक मैसेज आया, जिसमें लिखा है कि आपका सैंपल कलेक्ट कर लिया गया है. हालांकि बाद में मामला सुलझ गया.



देश में कोरोना के कहर के बीच बदइंतजामी के कई मामले सामने आ रहे हैं. एक ऐसा ही वाक्या कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के साथ हुआ है. दरअसल, दिग्विजय सिंह आज अपना कोरोना टेस्ट कराने वाले हैं, लेकिन सैंपल देने से पहले ही उनके पास एक मैसेज आया, जिसमें लिखा है कि आपका सैंपल कलेक्ट कर लिया गया है. हालांकि बाद में मामला सुलझ गया.


दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'क्या हो रहा है? 10:02 बजे है और मैंने अपना RTPCR सैंपल नहीं दिया है. मैं अभी भी सैंपल देने के लिए इंतजार कर रहा हूं और मुझे यह संदेश मिला है- 9:39 बजे किसका सैंपल लिया गया है और आरएमएल को भेजा गया है? मुझें नहीं पता, क्या कोई इतना दयालु है कि मुझे बता सके कि क्या हो रहा है?'


थोड़ी देर बाद दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट किया और कहा, 'आरएमएल स्टाफ आया और सुबह 10:35 बजे मेरा सैंपल लिया. इसकी व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री के पीएस सदानंद जी को धन्यवाद, लेकिन एक सुझाव है कि नमूना एकत्र होने से पहले व्यक्ति को संदेश नहीं भेजा जाना चाहिए, नमूना एकत्र होने के बाद भेजना चाहिए, भ्रम से बचना होगा.'


इस ट्वीट के थोड़ी देर बाद दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट किया और कहा, 'अब मामले को हल कर लिया गया है, इसलिए मैं अपने पुराने ट्वीट को डिलिट करता हूं.'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को खाद वितरण व्यवस्था के दौरान नहीं आए परेशानी अम्बाह--एसडीएम

नेहरू पार्क अम्बाह में हरे वृक्षों के काटने के मामले सहित नाला सफाई में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन

अम्बाह, युवा नेता एवं विधायक कमलेश जाटव के पुत्र डाॅ. गिर्राज जाटव ने किया सिबिल अस्पताल का निरीक्षण