रतलाम में पीपीई किट पहन जोड़े ने की शादी, सोशल मीडिया पर लोग बोले ऐसी भी क्या जल्दी थी
रतलाम। यहां पीपीई किट पहन कर शादी करने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। दूल्हा, दुल्हन और पीपीई किट पहन रखी है और पीपीई किट पहने पंडित ने ही शादी संपन्न कराई है। दोनों परिवारों के 4-4 लोग ही इसमें शामिल हुए। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ इतना है कि बड़े बुजुर्गों की इच्छा भी पूरी हो जाए और सरकार के निदेर्शों का का पालन भी हो सके।
सोशल मीडिया पर इस शादी के फोटो और वीडियो आने के बाद लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि शादी की ऐसी भी क्या जल्दी थी, तो कुछ कह रहे हैं कि पीपीई किट पहन कर शादी करना ठीक है।रतलाम के परशुराम विहार निवासी आकाश वर्मा की शादी संजना वर्मा से 26 अप्रैल को होना तय हुई थी। लेकिन 19 अप्रैल को आकाश कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके बाद भी दोनों परिवारों ने शादी न टालने का फैसला लिया और पीपीई किट में शादी संपन्न कराई गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें