कैलारस में बिना अनुमति आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, अधिकारियो द्वारा नहीं की कोई कार्यवाही
कैलारस संवाददाता ऋषिकेश जाटव
कैलारस में बिना अनुमति आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, अधिकारियो द्वारा नहीं की कोई कार्यवाही
कैलारस, कैलारस मैं महिला बाल विकास आंगनवाड़ी की बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें आज बिना अनुमति के कारण पुलिस पहुंची और मौके से सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से मीटिंग लेने वाली सुपरवाइजर मैडम का नाम पता पूछ कर रवाना किया कैलारस में महिला बाल विकास की सुपरवाइजर तृप्ति अवस्थी ने आज दोपहर के समय लख्खी मंदिर मैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सुपरवाइजर के द्वारा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को व्हाट्सएप द्वारा निर्देशित कर लख्खी मंदिर पर आने का मैसेज किया
सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं लख्खी मंदिर पर इकट्ठे हुऐ एवं आयोजित बैठक मे दोपहर के समय ए एस आर की जानकारी लेना थी लेकिन मौके पर पुलिस और मीटिंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर पुलिस द्वारा पूछा गया की आप यहां किसके आदेश से बैठी हो तो सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सुपरवाइजर मैडम तृप्ति अवस्थी का नाम बताया और कहा के मैडम द्वारा यहां वार्षिक स्थिति रिपोर्ट के लिए बैठक की जा रही है जिसके चलते हमें यहां बुलाया गया है जिस पर थाना कैलारस पुलिस प्रीति जादौन ने सुपरवाइजर मैडम से फोन पर चर्चा की जिसके दौरान सुपरवाइजर मैडम ने बताया के उनके द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसमें नेपरी सेक्टर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लख्खी मंदिर पर बुलाया गया और वहां उनकी जानकारियां भरबाई जा रही थी लेकिन जब अनुमति की बात कहीं तो सुपरवाइजर मैडम ने चुप होकर फोन काट दिया जिस पर प्रीति जादौन ने सेक्टर को कहा कि संक्रमण के चलते यह सब गैर कानूनी है आप यहां भीड़ एकत्रित नहीं करे और सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वहां से जाने के लिए कहा और सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौके से अपने अपने घर के लिए रवाना हो गई व मीटिंग कैंसिल हो गई आखिरकार इस मुद्दे में कार्रवाई क्यों नहीं की गई जिसके लिए सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया था तब भी किसी भी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया गया इस विषय में सभी भ्रष्ट अधिकारी मोंन हुए...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें